असम में हिंसक झड़पें, 6 की मौत

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "दो गुट एक दूसरे से भिड़ गए और जल्द ही इस झाड़प ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।"
स्थानीय लोगों में असंतोष
जानकारी के मुताबिक यहां बनी सड़क को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष था। लोगों का कहना था कि ठेकेदार ने सरकारी पैसे का घपला करते हुए सड़क का निर्माण सही ढंग से नहीं करवाया। झड़प इसी वजह से हुई।
इस घटना के बाद से ठेकेदार फरार है। गौरतलब है कि वह प्रतिबंधित संगठन युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) का सदस्य रह चुका है और कुछ वर्ष पहले ही उसने समर्पण किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications