पोलंस्की के वकील ने अमेरिकी अदालत में अपील की
लास एंजेलिस, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में स्विट्जरलैंड की जेल में बंद निर्देशक रोमन पोलंस्की के वकील ने कैलीफोर्निया की एक अदालत में अपील की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह अपील उस समय की गई है जब पोलंस्की के प्रत्यर्पण से जुड़ी एक याचिका विचाराधीन है और इस पर सुनवाई होने के बाद इस ऑस्कर विजेता निर्देशक को अमेरिका में कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ा सकता है।
अदालत के प्रवक्ता डैनी पॉटर ने कहा कि इस अपील पर फैसला आने में एक महीने का समय लग सकता है। ऐसे में पोलंस्की को तत्काल कोई राहत नहीं मिलती दिखाई दे रही है।
गौरतलब है कि वर्ष 1978 में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के आरोपी पोलंस्की को पिछले दिनों ज्यूरिक से गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications