कैटरीना विश्व की सबसे आकर्षक एशियाई महिला
'इस्टर्न आई क्राउन' हासिल करने के लिए कैटरीना को दूसरी अभिनेत्रियों, पूर्व सुंदरियों, मॉडलों और पॉप स्टारों से कड़ा मुकाबला करना पड़ा। कैटरीना कैफ ने पिछले साल भी इस्टर्न आई क्राउन जीता था।
गौरतलब है कि शुक्रवार को जारी की गई इस सूची में भारतीय अभिनेत्रियों ने पहले दस स्थान में से आठ स्थानों पर अपना कब्जा जमाया है। पहले दस स्थानों में ब्रिटिश टेलीविजन की स्टार लैला रौस और पाकिस्तानी अभिनेत्री मेहविश हयात का नाम भी शामिल है।
उल्लेखनीय है कि इस्टर्न आई द्वारा जारी 50 महिलओं की इस सूची में पहले दस स्थानों पर क्रमश: कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, फ्रिडा पिंटो, लैला रौस, करीना कपूर, बिपाशा बसु, लारा दत्त, एश्वर्या राय बच्चन, मेहविश हयात और दीपिका पादुकोण शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications