धोखाधड़ी के मामले में ब्रिटिश वित्तीय सलाहकार को जेल
समाचार एजेंसी डीपीए के हवाले से बताया गया है कि इस वित्तीय सलाहकार पर अपने एक ग्राहक से झूठ बोलकर उससे एक प्रौद्योगिकी कंपनी में 272,000 डॉलर निवेश कराने का आरोप है।
गौरतलब है कि 66 वर्षीय पाउलिन कजिंस ने प्रोफेसर लिंड्से मिलर से कहा कि पैसे को एक अलग कोष में निवेश किया गया था। उसने सच्चाई को छुपाने के लिए कुछ ग्राहको से संबंधित जानकारी और गलत दस्तावेज दिखाए।
जबकि उसने जैव प्रौद्योगिकी कंपनी माइक्रोस्यिूलिस लिमिटेड में पैसे का निवेश किया था जो वर्ष 2007 में डूब गई। उसने अपने ग्राहक से कहा कि उसका धन बेकार हो गया है।
अदालत ने पाउलिन कसिंस को गलत जानकारी प्रस्तुत करने के चार मामलों में दोषी ठहराया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications