तेलंगाना मसले पर उबाल से ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन का कारखाना बंद
कंपनी का कहना है कि कर्मचारियों और संयंत्र को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे इसको ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।
कंपनी ने एक बयान में कहा, "ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कस्टमर हेल्थकेयर के प्रबंधन ने इंडस्ट्रियल इस्टेट डोवलैसवारम में स्थिति अपने एक संयंत्र में उत्पादन स्थगित करने का फैसला किया है ताकि कर्मचारियों की सुरक्षा और कंपनी की संपत्ति की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।"
कंपनी ने प्रस्तावित तेलंगाना के गठन से उसपर पड़ने वाले असर का अध्ययन शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications