मध्य प्रदेश में बाल मृत्यु दर सबसे ज्यादा
एसआरएस की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में जन्में 1000 जीवित बच्चों में से एक साल से कम की उम्र में 72 की मौत हो जाती है जो कि देश में सबसे ज्यादा है। इसका आशय साफ है कि प्रदेश में हर साल एक लाख 33 हजार बच्चों की मौत हो जाती है।
एसआरएस रिपोर्ट के मुताबिक बालिकाओं की मृत्यु दर शहरी एवं ग्रामीण दोनों इलाकों में लड़कों से कहीं ज्यादा है। मध्य प्रदेश इस मामले में उड़ीसा से आगे बना हुआ है। उड़ीसा बाल मृत्यु दर के मामले में दूसरे स्थान पर है। यहां बाल मृत्यु दर 1000 में 69 है जो मध्य प्रदेश से तीन कम है।
'भोजन का अधिकार अभियान' से जुड़े प्रशांत दुबे का कहना है कि एक तरफ बाल मृत्यु दर बढ़ी है वहीं दूसरी ओर कुपोषण बच्चों की मौत का कारण बन रहा है।
वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव एस. आर. मोहंती का कहना है कि बाल मृत्यु दर को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। आगे उनकी कोशिश होगी कि इसे कम किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications