व्हाइट हाउस में भोजन करने वाले की घड़ी फर्जी साबित हुई
तारेक सलाही द्वारा वारेन काउंटी के जनरल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को पिछले सप्ताह सौंपी गई पैटेक फिलिप घड़ी को दो जौहरियों ने फर्जी करार दिया है।
अदालत को सौंपी गई इस घड़ी को बेच कर सलाही के खिलाफ अदालत द्वारा तय किए गए 2,063.35 डॉलर के कर्ज का भुगतान किया जाना था। सलाही पर लान की घास कटाई का एक बिल बकाया है।
पेनसिलवानिया के चैंबर्सबर्ग में स्थित आर.ई.ज्वेलर्स वाच एंड क्लाक के रे कोजे ने कहा कि उन्हें इस बात में जरा भी संदेह नहीं है कि यह घड़ी फर्जी है। उन्होंने कहा, "इस घड़ी के पिछले हिस्से को देखकर यह बात स्पष्ट तौर पर कही जा सकती है। यह बिल्कुल साफ है। मैं इसकी सुइयों की चाल देख कर कहा सकता हूं कि यह असली घड़ी नहीं है। इस तरह की घड़ियों को न्यूयार्क की सड़कों पर मामूली धन राशि अदा कर खरीदा जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications