निर्धारित समय पर होगी 3जी स्पेक्ट्रम की नीलामी : राजा
एक सम्मेलन के मौके पर राजा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "नीलामी की निर्धारित तिथि में कोई बदलाव नहीं होगा। मंत्रियों का विशेषाधिकार प्राप्त समूह स्लॉट्स के बारे में फैसला लेगा।"
सरकार ने गुरुवार को कहा था कि उसके पास मौजूद स्लॉट्स में केवल तीन ऑपरेटरों को समायोजित किया जा सकता है और एक स्लॉट्स पहले की सार्वजनिक कंपनिर्या महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड और भारत संचार निगम लिमिटेड को आवंटित किया जा चुका है।
दूरसंचार विभाग ने 14 जनवरी से स्पेक्ट्रम की नीलामी की योजना बनाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications