झारखण्ड में चौथे चरण के मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राज्य के पुलिस प्रवक्ता वी.एच.देशमुख ने आईएएनएस को बताया, "हम मतदान अधिकारियों और लोगों को हरसंभव सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराएंगे। पहले चरण से ही हम मतदान अधिकारियों और आमलोगों की सुरक्षा के इंतजाम कर रहे हैं।"

प्रवक्ता ने बताया कि मतदान संपन्न कराने के लिए चार हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं।

गौरतलब है कि चौथे चरण के तहत शनिवार को भहरागोरा, घाटशिला, पोतका, इचगढ़, मझगांव, मनोहरपुर, तोरपा, सिसई, चक्रधरपुर, गुमला, विष्णुपुर, सिमदेगा, कोलेबीरा, और लोहरदगा विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मतदान अधिकारियों को दूरदराज के इलाकों में मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों का उपयोग किया जा रहा है।

गौरतलब है कि 14 विधानसभा सीटों में 12 विधानसभा सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। राज्य में शनिवार को होने वाले मतदान में 2,462,850 मतदाता 233 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+