हिमाचल में मार्च तक खुलेगा पहला 'आई बैंक'
मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने संवाददाताओं को बताया, " शिमला के आईजीएमसीएच में अगले साल मार्च तक राज्य का पहला आई बैंक खुलेगा। नेत्र बैंक खोलने की कार्ययोजना पर अभी काम किया जाना बाकी है।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में आईजीएमसीएच और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बीच एक समझौता हो चुका है।
उन्होंने कहा, "आईजीएमसीएच ने अधिक से अधिक उपयोगकर्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए एम्स के साथ करार किया है। यदि हमारे पास आंख की जरूरत नहीं होगी तो हम उसे एम्स को उपलब्ध कराएंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications