राष्ट्रीय राजमार्गो पर खुलेंगे ट्रामा सेंटर : आजाद
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को संसद में बताया कि योजना के तहत 732.75 करोड़ की लागत से ये ट्रामा सेंटर खोले जाएंगे।
गुलाम नबी आजाद ने लोकसभा में कहा, " 11वीं पंचवर्षीय योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्गो पर स्थित चयनित सरकारी अस्पतालों की मौजूद व्यवस्था को दुरुस्त कर ट्रामा सेंटर के रूप में प्रयोग में लाया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गो पर 100 से 150 किलोमीटर की दूरी पर ट्रामा सेंटर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभी तक देश भर में 100 अस्पतालों के लिए सरकार ने वित्तीय सहायता जारी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications