उत्तर प्रदेश के विभाजन की पहल केंद्र करे : मायावती (लीड-1)

लखनऊ में शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में मायावती ने संवाददाताओं से कहा कि आज उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर यह मांग की है कि उत्तर प्रदेश का विभाजन कर बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (हरित प्रदेश) अलग राज्य बनाए जाए।

मायावती ने कहा कि आबादी और क्षेत्रफल के हिसाब से उत्तर प्रदेश एक बड़ा राज्य है। प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिए इसका बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रूप में विभाजन करना जरूरी है।

बसपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग राज्य बनाने की सहमति दी है उसी तरह बुंदेलखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश को उत्तर प्रदेश से अलग कर नए राज्य बनाने पर सहमति दी जाए।

मायावती ने कहा कि उनकी सरकार पिछले काफी समय से बुंदेलखंड और हरित प्रदेश के गठन की मांग करती रही है। इसके लिए बाकायदा पहले वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध भी कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र बुंदेलखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने पर अपनी सहमति देगा, तो मेरी सरकार राज्य विधान सभा में इस बारे में प्रस्ताव पारित करवाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+