दिल्ली में डेंगू के मामलों की संख्या 1,146 तक पहुंची
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राजधानी में शुक्रवार को डेंगू से संबंधित तीन मामले दर्ज होने के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,146 तक पहुंच गई है।"
दिल्ली में इस साल डेंगू से अब तक तीन मौते हुई हैं। डेंगू की वजह से एक 45 वर्षीय व्यक्ति सहित 15 वर्षीय किशोर और 10 साल के बच्चे की मौत हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल राजधानी में डेंगू के कुल 1,312 मामले सामने आए थे और डेंगू की वजह से दो मौतें हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications