झामुमो नेता पर हमले में शामिल 2 नक्सली गिरफ्तार
मयूरभंज जिले के पुलिस अधीक्षक दयाल गंगवार ने कहा, " हमने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है जो 13 अक्टूबर को सुदम मरांडी पर किए गए हमले में शामिल थे। हमले के मुख्य संदिग्ध लोसोर टुडू और उसके सहयोगी जसई सोरेन को पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लव थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।"
गौरतलब है कि उनके पास से एक हथियार और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में पहले ही चार नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि सुदम मरांडी नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में उस वक्त बाल-बाल बच गए थे जब वे मयूरभंज जिले के पनदब गांव में फुटबाल मैदान के बाहर निकल रहे थे। इस हमले में उनके तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications