तुर्की में खान विस्फोट में 19 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार दिंसर ने कहा है, "दुर्भाग्य से सभी खनिक मारे गए हैं। विस्फोट के असर से सहारे के लिए बनाया गया ढांचा पूरी तरह ढह गया।"
तुर्की की अर्ध सरकारी समाचार एजेंसी अनातोलिया ने खबर दी है कि यह हादसा गुरुवार शाम बर्सा प्रांत के मुस्तफाकेमाल्पासा शहर में हुआ। विस्फोट करीब 250-350 मीटर की गहराई पर हुआ, जिससे खान की छत ढह गई और वहां आग भड़क उठी।
समाचार पत्र हुर्रियत डेली न्यूज के अनुसार शुक्रवार सुबह घटनास्थल से छह शव बरामद किए गए तथा वहां राहत कार्य जारी है। राहतकर्मियों ने तीन खनिकों की जान भी बचाई। सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की वजह से तुर्की में अक्सर खान दुर्घटनाएं होती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications