पाकिस्तान में विस्फोट, पूर्व विधायक सहित 5 घायल
पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के दक्षिणी शहर लक्की मरवात शहर में नसीर पेट्रोल पंप पर रिमोट कंट्रोल के जरिये विस्फोट को अंजाम दिया गया। घायलों को उपचार के लिए तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिले के पुलिस अधिकारी अयूब खान ने कहा कि विस्फोट में आठ से 10 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। विस्फोट के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications