नेपाल में एक भारतीय की हत्या के विरोध में प्रदर्शन
बिहार के मोतीहारी जिले के रहने वाले राजेश्वर दुबे बीरगंज में पशुपति ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन में कैशियर के रूप में काम करते थे। राजेश्वर दुबे को गुरुवार को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
राजेश्वर दुबे की मौत के बाद शुक्रवार को परिवहन कर्मचारियों ने उनके शव को लेकर पूरे कस्बे में एक रैली निकाली और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। कर्मचारी बढ़ रही असुरक्षा को दूर करने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कम से कम छह वाहनों में तोड़फोड़ की।
पुलिस का कहना है कि भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा होने के कारण बढ़ते अपराध को नियंत्रित करने में काफी कठिनाई होती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications