हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी होगा : पिल्लई
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह सचिव जी. के. पिल्लई ने शुक्रवार को कहा कि हैदराबाद प्रस्तावित नए तेलंगाना राज्य की राजधानी होगा।
पिल्लई ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, "मुझे लगता है कि हैदराबाद हमेशा तेलंगाना की राजधानी रहेगा।"
पिल्लई ने कहा कि बातचीत ज्यादातर संघर्षो को सुलझाने का जरिया है। उन्होंने कहा, "हर कोई इस बात पर सहमत है कि हम समस्याओं को सिर्फ बातचीत के जरिए ही सुलझा सकते हैं और हरेक की स्थिति समझ सकते हैं। गृह मंत्री ने कहा है कि वह हर किसी से बातचीत करने को तैयार है और वार्ता जारी रहेगी।"
पिल्लई ने कहा कि वह महसूस करते हैं कि नए राज्य के गठन की प्रक्रिया की तस्वीर सामने आते ही आंध्र प्रदेश में जारी आंदोलन थम जाएगा।
भौगोलिक रूप से हैदराबाद तेलंगाना में है। कुछ सांसदों द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी के प्रमुख केंद्र के रूप में विख्यात हैदराबाद को संघ शासित प्रदेश बनाने का सुझाव देने से यह इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications