शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 70 अंक लुढ़का (राउंडअप)
इससे पहले आज सुबह बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' 10.43 अंक चढ़कर 17,199.74 पर बंद खुला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 1.40 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5136.05 पर खुला।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,351.71 के उच्चतम और 17056.12 के न्यूनतम स्तर को छूआ जबकि निफ्टी ने 5182.55 के उच्चतम और 5088.40 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 39.55 अंक गिरकर 6574.49 पर और स्मॉलकैप 58.80 अंक गिरकर 7,968.65 पर बंद हुआ।
बीएसई के पूंजीगत वस्तु सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.64 फीसदी तेजी दर्ज की गई, जबकि बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.22 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और केवल 1084 कंपनियों के शेयरों में तेजी का जबकि 1754 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications