सरकार संसद को सौर ऊर्जा से चलाने के लिए तैयार: अब्दुल्ला
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने जब मंत्री से संसद चलाने के लिए सौर ऊर्जा के इस्तेमाल पर विचार करने के लिए कहा तो मंत्री ने कहा, "हम सौर ऊर्जा से संसद का विद्युतीकरण करने के लिए तैयार हैं।"
सदन ने अध्यक्ष के अनुरोध और मंत्री के जवाब का मेज थपथपाकर स्वागत किया।
अब्दुल्ला ने राज्य सरकारों से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी के पदचिन्हों पर चलने के लिए कहा। गांधी कोलकाता के राजभवन में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications