'भारतीय हैं जापानी और चीनियों के पूर्वज'
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। मानव के विकास और उसके विश्वभर में फैलने से संबंधित एक अध्ययन में एक महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल करते हुए भारत और 10 अन्य देशों के वैज्ञानिक इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि जापानियों और चीनियों सहित पूर्वी एशिया में रहने वाले सभी लोगों के पूर्वज भारतीय हैं।
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के महानिदेशक समीर ब्रह्मचारी ने आईएएनएस को बताया, "यह एक महत्वपूर्ण कामयाबी है। बड़े पैमाने पर किए गए अध्ययन में यह पाया गया है कि भारतीय, जापानियों और चीनियों सहित सभी पूर्वी एशियाई लोगों के पूर्वज हैं।"
अध्ययन के अनुसार, भारत से लोग दक्षिण-पूर्व एशिया और पूर्वी एशिया की ओर बढ़ गए। ब्रह्मचारी ने संवाददाताओं को बताया, "उन सभी का अनुवांशिक उत्पत्ति समान हैं। इससे साबित होता है कि भारत एशिया की अनुवांशिक विविधता के सूक्ष्म जगत (माइक्रोकोस्म) का प्रतिनधित्व करता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications