विशाखापत्तनम में प्रदर्शनकारियों ने बैंक को निशाना बनाया
लाठियों से लैस प्रदर्शनकारी सिरीपुरम जंक्शन में स्थित बैंक की शाखा में दाखिल हो गए और वहां रखा फर्नीचर तथा कंप्यूटरों को नुकसान पहुंचाया तथा खिड़कियों के कांच तोड़ दिए। पुलिस ने बताया कि बैंक के कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए वहां से निकल भागे।
बंद के दौरान बैंक को खुला पाकर प्रदर्शनकारियों ने उसे निशाना बनाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों का पीछा करने की कोशिश की।
प्रदर्शनकारियों ने वृहद विशाखापत्तनम नगर निगम के कार्यालय को भी निशाना बनाया तथा महापौर से तेलंगाना के प्रस्तावित गठन के विरोध में इस्तीफा देने की मांग की।
रायलसीमा क्षेत्र के कडापा शहर में मुख्य डाकघर की इमारत को आग के हवाले कर दिया गया। जिससे रिकार्ड जलकर राख हो गया। प्रदर्शनकारियों ने बस डिपो को भी जलाने की कोशिश की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications