लोकसभा में वाम दलों ओर तृणमूल कांग्रेस में नोक-झोंक
नोंक-झोंक उस समय शुरू हुआ जब तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति का मसला उठाया। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता बासुदेव आचार्य ने प्रश्न उठाया कि कानून व्यवस्था से संबंधित मुद्दा लोकसभा में कैसे उठाया जा सकता है जो कि राज्य का विषय है।
इसके बाद लोकसभा में दोनों पक्ष के सदस्य एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। अंत में लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही थोड़े समय के लिए स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications