अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन में 10.3 फीसदी की वृद्धि
कंद्रीय सांख्यिकी संगठन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर माह में उद्योगिक उत्पादन की दर 9.6 फीसदी और उससे पूर्व के माह के दौरान यह 10.4 फीसदी थी।
आंकड़ों के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र में अक्टूबर माह के दौरान शानदार 11.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की जिसका कुल औद्योगिक उत्पादन में हिस्सेदारी 80 फीसदी है।
खनन क्षेत्र में 8.2 फीसदी और बिजली क्षेत्र में 4.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
इस तरह वित्तीय वर्ष के पहले सात महीनों के दौरान औद्योगिक विकास की दर 7.1 फीसदी रही।
आंकड़ों के जारी होने के बाद लोकसभा में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा, "वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विकास की दर आशा के अनुरूप है। प्रोत्साहन पैकेजों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications