आतंकवाद से खुद निपट सकती है कश्मीर पुलिस : पुलिस प्रमुख
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पुलिस महानिदेशक ने राज्य में सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने पहुंचे गृह सचिव जी. के. पिल्लई के साथ बैठक में यह बात कही थी।
पिल्लई केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के स्थान पर पुलिस की आतंकवादियों से लड़ने की क्षमता के विषय में जानकारी हासिल करने आए हुए थे।
सूत्रों के मुताबिक खोड़ा ने कहा था, "हम आतंकवाद से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"
सरकार जम्मू एवं कश्मीर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सक्रियता कम कर रही है और सीआरपीएफ के जवानों को वहां से चरणबद्ध तरीके से हटाकर राज्य पुलिस को उनके स्थान पर तैनात किया जा रहा है।
सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों और राज्य पुलिस के बीच बुनियादी सहानुभूति होने की वजह से पुलिस ज्यादा अच्छे ढंग से आतंकवादियों से संबंधित जानकारियां इकट्ठी कर सकती है।
खोड़ा ने खुलासा किया कि जम्मू एवं कश्मीर में करीब 700 आतंकवादी सक्रिय हैं और सर्दियों के मौसम में पाकिस्तान से और आतंकवादियों के घुसपैठ की आशंका है।
गृह सचिव ने चार दिसम्बर को वरिष्ठ हुर्रियत नेता फजल हक कुरैशी की हत्या के बाद हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं की सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications