हुर्रियत नेता कुरैशी की हालत में सुधार
फजल शेर-ए-कश्मीर सौरा चिकित्सा संस्थान (एसकेआईएमएस) में भर्ती हैं। एसकेआईएमएस के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया, "उनकी हालत में निरंतर सुधार हो रहा है। शुक्रवार को उन्होंने अपने संबंधियों और मित्रों से बात भी की।"
चिकित्सक ने आईएएनएस से कहा, "हम कुरैशी की हालत पर लगातार नजर रखे हुए हैं और उनकी सेहत में निरंतर सुधार हो रहा है।"
गौरतलब है कि विगत चार दिसंबर को आतंकवादियों ने कुरैशी को गोली मार दी थी। उन पर हमले की जिम्मेदारी लश्कर-य-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से कथित तौर पर संबद्ध संगठन अल-नसरीन ने ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications