कांग्रेस सांसदों ने तेलंगाना मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मुलाकात की
संसद भवन में प्रधानमंत्री कार्यालय में कांग्रेस नेता के.एस.राव के नेतृत्व में 20 सांसदों सहित केंद्रीय मंत्रियों ने सिंह से मुलाकात की।
आंध्र और रायलसीमा के नेता पृथक तेलंगाना का विरोध कर रहे हैं। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद राव ने कहा कि प्रधानंमत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस मुद्दे पर जल्दबाजी में फैसला नहीं किया जाएगा।
राव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि तेलंगाना मुद्दे पर कांग्रेस कोर समिति में चर्चा की जाएगी।
केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा था कि पृथक तेलंगाना के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications