भाजपा ने तेलंगाना पर सरकार से खाका पेश करने को कहा

राज्यसभा में शून्य काल में 'भारी मन से' इस मसले को उठाते हुए भाजपा नेता एम वेंकैया नायडू ने कहा कि वह बार-बार कहते आ रहे हैं कि सदन को विश्वास में लिया जाना चाहिए। सरकार एक खाका पेश करे।

उन्होंने कहा, "मैं सदन के कामकाज में बाधा पैदा कर मामले को जटिल बनाना नहीं चाहता लेकिन सरकार को अपना होमवर्क करना चाहिए और लोगों को विश्वास में लेना चाहिए।"

नायडू ने कहा, "हमें हैदराबाद की स्थिति जैसे ज्वलंत मुद्दों पर स्पष्टीकरण चाहिए।"

उन्होंने कहा कि यदि लोगों को विश्वास में नहीं लिया गया तो अनावश्यक तनाव पैदा होगा।

इसके बाद राज्यसभा के उपसभापति आर. रहमान. खान ने सरकार से इस मसले पर बयान देने को कहा। इस पर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि वह सदन की इस भावना से सरकार को अवगत कराएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+