रायबरेली पहुंची सोनिया गांधी
सोनिया ने शुक्रवार सुबह लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से उन्नाव जिले के रास्ते रायबरेली जिले की सीमा में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने लखनऊ हवाई अड्डे से प्रस्तावित बछरावां के रास्ते रायबरेली न जाकर उन्नाव होकर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंची।
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया ने सबसे पहले चंद्रभन खेड़ा गांव जाकर वहां ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांव में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत हो रहे विकास कार्यो का जायजा लिया। यहां से वह प्रहलाद खेड़ा, बरौलिया गांव गईं और लोगों से जनसम्पर्क किया।
जिस गांव में सोनिया गांधी का काफिला पहुंच रहा है, वहां से मीडिया को करीब एक किलोमीटर दूर रखा जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष इस दौरे में विकास कार्यो का जायजा लेने के लिए गांवों का औचक निरीक्षण करेंगी।
शनिवार को सोनिया जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में हिस्सा लेकर जिले में जारी केंद्रीय योजनाओं का जायजा लेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार शाम को वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications