श्रीनगर में बंद के दौरान हिंसा, 9 घायल (लीड-1)
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के मैसुमा और लाल चौक इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। उन्होंने कहा, "पुलिस को स्थिति काबू में लाने के लिए दखल देना पड़ा।"
झड़प के दौरान 14 वर्षीय किशोर फैजान उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया जब पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां भांजी और आंसू गैस के गोले छोड़े।
फैजान को अस्पताल में दाखिल करा गया जहां उसका तत्काल ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि किशोर को गंभीर चोटे आई हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बात से इंकार किया है कि किशोर गोली लगने से घायल हुआ है।
बंद का आह्वान अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने किया। यहां दुकानें, कारोबार और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। बैंकों और सरकारी दफ्तरों में भी उपस्थिति कम रही। ज्यादातर इलाकों में बंद से यातायात भी प्रभावित हुआ।
उधर, विगत चार दिसंबर को एक हमले में घायल हुए उदारवादी धड़े के नेता फजल हक कुरैशी की हालत में काफी सुधार हुआ है।
फजल शेर-ए-कश्मीर सौरा चिकित्सा संस्थान में भर्ती हैं। एक चिकित्सक ने कहा, "उनकी हालत में सुधार हो रहा है और हम उनकी सेहत में सुधार से संतुष्ट हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications