मुजीब के हत्यारों को इसी महीने फांसी देने की मांग
यहां 16 दिसंबर को 'बिजय दिवस' मनाने की तैयारियां शुरू होने के साथ ही संसद में अवामी लीग की उप नेता एवं सांसद सैयदा साजिदा चौधरी ने 'जनता के नाम पर' इस मांग को रखा। उल्लेखनीय है कि 16 दिसंबर, 1971 को ही पाकिस्तानी सेना ने भारत व बांग्लादेश के सुरक्षा बलों के समक्ष हथियार डाल दिए थे।
समाचार पत्र 'न्यू एज' के मुताबिक साजिदा ने प्रधानमंत्री शेख हसीना की ओर से इस बात को दोहराया कि सरकार 1971 के स्वतंत्रता आंदोलन में निर्दोषों की हत्या करने वालों को सजा दिलाने के लिए प्रयासरत है।
गौरतलब है कि अगस्त, 1975 में मुजीब और उनके परिजनों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 12 पूर्व सैन्य अधिकारियों को फांसी की सजा सुनाई गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications