छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 6 मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य सचिव विकास शील ने आईएएनएस को बताया, " स्वाइन फ्लू के 36 नमूनों को पांच दिसम्बर को जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था जिसमें से छह नमूनों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।"
स्वाइन फ्लू से ग्रसित सभी लोग रायपुर के रहने वाले हैं।
गौरतलब है कि राज्य में अगस्त से अभी तक स्वाइन फ्लू के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications