छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर (लीड-1)
जिले के पुलिस अधीक्षक अमरीश मिश्रा ने आईएएनएस को बताया, "हाल के हफ्तों की इस सबसे जबर्दस्त मुठभेड़ में कई नक्सली जंगल में भागने में कामयाब हो गए लेकिन सात नक्सली मारे गए।"
रायपुर से 450 किलोमीटर दूर दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर और जगरगुंडा के घने जगंलों में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने घटनास्थल से .303 बोल्ट की एक राइफल, दो बंदूकें, एक ग्रेनेड और कई किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया।
गौरतलब है कि बस्तर 40,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। इस क्षेत्र में दंतेवाड़ा सहित पांच जिले शामिल हैं। इन जिलों को वर्ष 1980 से ही नक्सलियों का प्रमुख गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications