कोपेनहेगन सम्मेलन : विकासशील देशों ने लगाए आरोप
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जी 77 के प्रवक्ता और सुडान के लुमुंबा स्टेनिसलाउस डी अपींग ने धनी देशों पर आरोप लगाया कि वे सम्मेलन को 'कम करके' आंक रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह सम्मेलन अच्छी तरह से नहीं चल रहा है।"
कोपेनहेगन में अपींग ने विरोधस्वरूप एक बैठक में हिस्सा नहीं लिया। डेनमार्क की समाचार चैनल 'टीवी 2' ने इस संबंध में खबर प्रसारित की थी।
आपींग पहले भी धनी देशों पर इस तरह के आरोप लगाते आए हैं। उन्होंने कहा था कि विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए धनी देश धन मुहैया कराने में रूचि नहीं दिखाते हैं।
उधर, गुरुवार को ब्रसेल्स में 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ विकासशील देशों के लिए बजट बनाने के मुद्दे पर सहमति बनाने में कामयाब नहीं हो सके।
गरीब देश भी अमेरिका और यूरोपीय संघ की उस योजना का विरोध कर रहे हैं, जिसमें उत्सर्जन में कटौती की बात कही गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications