केरल पुलिस को कुछ और संदिग्धों की गिरफ्तारी की उम्मीद
केरल पुलिस के महानिरीक्षक तोमिन जे.थाकचेंकेरी ने कहा, "नजीर से पूछताछ के दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। इन सुरागों के आधार पर आने वाले दिनों में कुछ लोगों को हिरासत में लिया जाएगा।"
बेंगलुरु में पिछले साल के श्रृंखलाबद्ध धमाकों के आरोपी नजीर और उसके सहयोगी को कर्नाटक से केरल लाया जाएगा। इसके बाद इन्हें अगले कुछ दिनों तक पूछताछ के लिए केरल में ही रखा जाएगा।
नजीर और उसके सहयोगी से पूछताछ के लिए केरल पुलिस दल का नेतृत्व कर रहे थाकचेंकेरी ने बेंगलुरु से आईएएनएस को फोन पर बताया, " केरल ले जाने के बाद इन दोनों को उन स्थानों पर ले जाया जाएगा जहां वे सक्रिय रहे थे।"
उल्लेखनीय है कि नजीर और उसके सहयोगी शफास को पिछले सप्ताह मेघालय सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद इन दोनों को पूछताछ के लिए बेंगलुरु लाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications