हेडली के प्रत्यर्पण पर अमेरिका का रुख स्पष्ट नहीं

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पी. जे. क्राउले से जब यह पूछा गया कि हेडली के प्रत्यर्पण के बारे में भारत के आग्रह पर अमेरिका का क्या रुख होगा तो उन्होंने कहा, "निसंदेह, भारत के साथ हमारी प्रत्यर्पण संधि है लेकिन इस पर आगे कैसे बढ़ा जाएगा, मेरा मानना है कि यह अभी जल्दबाजी का सवाल है।" क्राउले ने कहा, "जहां तक इस मामले की सटीक स्थिति का सवाल है तो यह विधि विभाग से पूछना चाहिए।"
पाक को मिली मदद के दुरपयोग पर सवाल
पाकिस्तान को मिलने वाली अमेरिकी मदद के दुरुपयोग पर भारत के चिंता के सवाल पर प्रवक्ता ने कहा, "हम भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ बातचीत कर रहे हैं और हमारा प्रयास यह भरोसा दिलाने का है कि दोनों देशों को एक दूसरे से डरने की कोई जरूरत नहीं है।"
क्राउले ने हेडली के मामले से पाकिस्तान में गिरफ्तार पांच अमेरिकी युवकों के किसी भी प्रकार के संबंध से इंकार किया। उन्होंने कहा, "यह मामला शिकागो में है। मैं इस मामले को उन युवकों के साथ नहीं जोड़ूंगा।" उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एफबीआई ने डेनमार्क में हमले की साजिश रचने के आरोप में हेडली और पाकिस्तानी मूल के अन्य संदिग्ध आतंकवादी तहव्वुर राणा को गिरफ्तार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications