'आत्म सम्मान के साथ जी सकेंगे'

उन्होंने कहा, "मैं इसके लिए भगवान और केंद्र सरकार दोनों का आभारी हूँ." उनका कहना था कि वे ख़ुश तो हैं लेकिन आंदोलन के दौरान जिन लोगों ने अपनी जान गँवाई है, उनको लेकर उन्हें दुख भी है. उन्होंने कहा, "जिन लोगों ने अपनी जान दी है, मैं उनके परिजनों से मिलकर उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ. भविष्य में उनके परिजनों का ध्यान रखना मेरा प्रथम कर्तव्य होगा."
चंद्रशेखर राव ने निजाम इंस्टिट्यूट से दी गई अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "अब तेलंगाना के लोग आत्म शासन और आत्म सम्मान के साथ जी सकेंगे." टीआरएस नेता का कहना था कि डॉक्टरों ने कहा है कि उन्हें फंगल इंफ़ेक्शन हो गया है और वे कम से कम पाँच दिनों तक बाहर नहीं जा सकेंगे लेकिन ठीक होते ही पहले वे दिल्ली जाएँगे.
उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिलकर उनको धन्यवाद देना चाहते हैं.चंद्रशेखर राव ने कहा कि वे उन दलों के प्रति भी आभार व्यक्त करना चाहते हैं जिन्होंने तेंलंगाना राज्य के निर्माण के लिए समर्थन दिया.












Click it and Unblock the Notifications