तेज़ हुई गोरखालैंड की माँग

तेज़ हुई गोरखालैंड की माँग

सुबीर भौमिक

बीबीसी संवाददाता, कोलकाता

अलग तेलंगाना राज्य के गठन को भारत सरकार की मंज़ूरी मिलने के बाद अब गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने भी अलग गोरखालैंड की माँग तेज़ कर दी है.

गोरखा जनमुक्ति मोर्चा की लंबे समय से मांग रही है कि पश्चिम बंगाल से दार्जिलिंग के पहाड़ी क्षेत्र को निकालकर अलग गोरखा राज्य बनाया जाए. लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के बटवारे के ख़िलाफ़ है.

जीजेएम ने दार्जिलिंग में 14 दिसंबर से चार दिन की हड़ताल का आह्ववान किया है.

इसी दिन जीजेएम के वरिष्ठ नेता कोलकाता और दिल्ली में भूख हड़ताल करेंगे. संगठन के महासचिव रोशन गिरी ने बीबीसी को बताया कि अलग गोरखा राज्य के गठन की माँग को लेकर एक दल दिल्ली जाएगा.

उनका कहना था, "हम भी उतने ही समय से अलग राज्य की माँग कर रहे हैं जब से तेलंगाना में संघर्ष चल रहा है. अगर उन्हें अलग राज्य मिल गया है तो हमें भी मिलना चाहिए."

रोशन गिरी ने बताया कि गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता शुक्रवार को अपनी माँग के समर्थन में भूख हड़ताल करेंगे.

अपनी माँग को मनवाने के लिए जीजेएम कई बार बंद, हड़ताल और रैलियाँ कर चुका है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+