पोत पर 800 टन विस्फोटक बरामद

तटरक्षक बल और सीआईडी के अधिकारियों के मुताबिक पोत पर बरामद विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट एक निजी कंपनी इंडियन एक्सप्लोसिव लिमिटेड के लिए खाद के नाम पर लाया जा रहा था।
अधिकारियों को पोत पर रसायन के बारे में तब पता चला जब पोत पर लदा सामान उतरवाया जा रहा था। इस जहाज को हलदिया पोर्ट पर हलदिया डॉक कॉम्प्लेक्स में गत चार दिसंबर को रोका गया था। गुरुवार को पोत से सामान उतारते वक्त भारी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ जो विस्फोटक सामग्री बनाने में इस्तेमाल होता है।












Click it and Unblock the Notifications