'गोल्डन ग्लोब' पुरस्कारों में 7 लातिन अमेरिकी फिल्में
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक इन फिल्मों में तीन मेक्सिको, दो चिली, एक अर्जेटीना और एक फिल्म बोलिविया की हैं। 'गोल्डन ग्लोब' पुरस्कार देने वाली 'हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन' ने अंतिम दौर में पहुंची 69 फिल्मों की श्रेणी में इन्हें शामिल किया गया है।
लॉस एंजेलिस में 17 जनवरी को आयोजित एक समारोह में पुरस्कार के लिए इनमें से पांच फिल्मों का नामांकन किया जाएगा।
हाल ही में 'सूडांस फिल्म फेस्टिवल' में दो ज्यूरी पुरस्कार प्राप्त कर चुकी चिली की फिल्म 'ला नाना' (नौकरानी) को नामांकन का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
अंतिम दौर में पहुंची अन्य फिल्मों में मेक्सिको की 'रूडो वाय करसी', स्पेन की 'लॉस एब्राजोस रोटोस' शामिल हैं।
'हॉलीवुड फॉरेन प्रैस एसोसिएशन' 15 दिसम्बर को 2010 के 'गोल्डन ग्लोब' पुरस्कारों के नामांकनों की घोषणा करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।े












Click it and Unblock the Notifications