तेलंगाना की मांग का मतलब जनता उपेक्षित महसूस करती है: चिदंबरम
नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम का कहना है कि पृथक तेलंगाना की मांग से साफ पता चलता है कि समान भाषा बोलने के बावजूद जनता किस कदर उपेक्षित महसूस करती है।
चिदंबरम ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "बुधवार रात सरकार ने तेलंगाना के गठन की प्रक्रिया आरंभ करने की घोषणा की। यह क्षेत्र इस बात की एक अच्छी मिसाल है कि समान भाषा बोलने के बावजूद जनता किस कदर उपेक्षित महसूस करती है।"
इस अलग राज्य गठन के संभावित परिणाम के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री ने कहा, "अमेरिका की आबादी हमारी एक तिहाई है। इसके बावजूद वहां 50 राज्य हैं।"
गौरतलब है कि तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव पृथक राज्य की मांग को लेकर बीते 11 दिनों से आमरण अनशन पर थे। केंद्र सरकार ने बुधवार रात तेलंगाना के गठन पर सहमति व्यक्त की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications