पुत्र को पार्टी में अहम पद दिलाकर मजबूत हुईं खालिदा जिया
पार्टी ने लंदन में रह रहे रहमान को अहम पद देने का संकेत पहले ही दे दिया था। पार्टी के हालिया सलाना सम्मेलन में इसकी पृष्ठभूमि तैयार की गई थी। द डेली स्टार अखबार ने लिखा है कि पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों ने रहमान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बैठाने का फैसला लिया।
जब जिया देश की प्रधानमंत्री थीं, रहमान पार्टी के संयुक्त महासचिव की हैसियत से अहम फैसले लिया करते थे। उन पर जिया सरकार के दौरान भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के आरोप लग चुके हैं और इस कारण महीनों उन्हें सलाखों के पीछे रहना पड़ा। जेल से रिहा होने के बाद वे अपनी बीमारी का इलाज कराने के लिए लंदन चले गए।
पार्टी में कई आंतरिक समस्याओं से जूझ रहीं जिया को पुत्र के इतने महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने से फैसले लेने में आसानी होगी। जिया ने परिषद की बैठक में भावुक स्वर में कहा, "आपने रहमान को इस पद पर बैठाने का प्रस्ताव लाया है। अगर आपकी यही मर्जी है तो मैं क्या कह सकती हूं? आपका फैसला मंजूर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications