तेलंगाना राज्य के गठन पर सरकार तैयार

केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने यहां जारी एक बयान में कहा कि अलग तेलंगाना राज्य के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस संबंध में एक उचित प्रस्ताव राज्य विधानसभा में पेश किया जाएगा। याद हो कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव के आमरण अनशन पर बैठने के बाद से पूरा क्षेत्र उबल रहा है। बुधवार को उनके अनशन का 11वां दिन था।

चिदंबरम ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री के. रोसैया से कहा है कि इस आंदोलन से जुड़े नेताओं, छात्रों और अन्य लोगों पर लगाए गए मामले वापस ले लिए जाएं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

चिदंबरम ने कहा कि हमें चंद्रशेखर राव के स्वास्थ्य की चिंता है और हम उनसे अनशन समाप्त करने का अनुरोध करते हैं। हम अन्य लोगों से भी खासकर के छात्रों से विरोध प्रदर्शन समाप्त करने की अपील करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+