भारत हेडली के प्रत्यर्पण की मांग करेगा : पिल्लई
नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)द्वारा पिछले साल के मुंबई आतंकी हमलों की जांच पूरी कर लेने के बाद भारत अमेरिका में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ और उसके प्रत्यर्पण की मांग करेगा।
गृह सचिव जी.के. पिल्लई ने यहां संवाददाताओं को बताया, "एनआईए मामले की जांच कर रही है। जांच जारी रहेगी और हेडली से पूछताछ तथा उसके प्रत्यर्पण की मांग की जाएगी।"
अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई की ओर से दाखिल आरोप पत्र में हैडली उर्फ दाऊद गिलानी पर मुंबई आतंकी हमलों का निशाना बने स्थानों की व्यापक टोह लेने का आरोप लगाया है। इन हमलों में 174 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications