राजस्थान में चार राज्य मंत्रियों ने शपथ ली
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मनोनीत मंत्रियों को शपथ दिलाने के लिए राज्यपाल से आग्रह किया। गहलोत ने सर्व प्रथम राज्य मंत्री के रूप में बृजेन्द्र सिंह ओला का नाम पुकारा जिन्हें राज्यपाल ने राज्य मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद राज्यपाल ने मुरारी लाल मीणा, डॉ. राजकुमार शर्मा और राजेन्द्र सिंह गुढ़ा को राज्य मंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सभी राज्य मंत्रियों ने राष्ट्रभाषा हिन्दी में ईश्वर के नाम पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ पश्चात राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शपथ लेने वाले चारों राज्य मंत्रियों को बधाई दी।
शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री डॉ. सी. पी. जोशी, सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शीशराम ओला, राज्य मंत्री मण्डल के सदस्य, सांसद महेश जोशी, विधायकगण, विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, महापौर ज्योति खंडेलवाल, राज्य के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आये नागरिक, न्यायिक, प्रशासनिक, और पुलिस सेवा के अधिकारी मौजूद थे। समारोह का शुभारम्भ और समापन राष्ट्रगान से हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications