जियाबाओ ने मनमोहन से की कोपेनहेगन सम्मेलन पर चर्चा (लीड-2)
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मनमोहन सिंह के 18 दिसम्बर के कोपेनहेगन दौरे के पहले दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच यह चर्चा हुई है।
दोनों नेताओं ने इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमति जताई। उन्होंने द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की।
ग्लोबल वार्मिग से निपटने के एक संभावित वैश्विक समझौते के लिए डेनमार्क की राजधानी में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन सोमवार को आरंभ हुआ।
ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती पर विकसित देशों से सौदेबाजी के लिए भारत, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका ने प्रस्तावित मसौदा तैयार किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications