बारात में गोली चली, ग्रामीण की मौत
उक्त घटना सरयूपार गांव की है जहां बुधवार की रात दिनेश सिंह के घर चेल्पा छपरा गांव से बारात आई थी। पुलिस ने बताया कि बारात के दौरान बारातियों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था कि एक नृत्य के दौरान किसी व्यक्ति की बंदूक से गोली चल गई। जो सीधे गांव के ही 17 वर्षीय युवक रॉनी कुमार को लगी। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद सभी बाराती फरार हो गये।
इधर, दाउदपुर थाना के प्रभारी जय प्रकाश ने गुरूवार को बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications