तेलंगाना में जश्न का दौर जारी
तेलंगाना के गठन के समर्थन में विगत 11 दिनों से प्रदर्शन कर रहे तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकर्ता और छात्र बुधवार देर रात ही जश्न में डूब गए।
उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्रों ने विधानसभा तक जुलूस निकालने का फैसला किया था लेकिन अब इन लोगों ने इस योजना को रद्द करते हुए परिसर में ही खुशियां मनाने का तैयारी में हैं।
प्रदर्शनकारी छात्रों को रोकने के लिए विश्वविद्यालय के आसपास विगत कई दिनों से पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात थे। परंतु बुधवार रात केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के ऐलान के पृथक तेलंगाना पर सहमति के ऐलान के बाद छात्र बड़ी संख्या एकत्र हुए और सुरक्षा बलों की ओर से कोई रोक-टोक नहीं की गई।
छात्रों ने 'जय तेलंगाना' का नारा लगाते हुए गीत गाए और एक-दूसरे को बधाइयां दीं। छात्रों ने जमकर आतिशबाजी की।
इसी तरह का नजारा हैदरबाद के निजाम आयुर्विज्ञान संस्थान (निम्स) के बाहर देखा गया जहां टीआरएस प्रमुख के. चंद्रशेखर राव ने आमरण अनशन तोड़ा। वह 29 नवंबर से अनशन पर थे।
टीआरएस के विचारक जयशंकर ने कहा कि राव अगले दो से तीन दिनों तक अस्पताल में ही रहेंगे। उनके पूरी तरह स्वस्थ में अभी समय लगेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications