मोरों को मारने के आरोप में 3 शिकारी गिरफ्तार
जिले के गुलावटी थाना-प्रभारी समय सिंह ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार देर शाम नयाबांस के जंगलों से तीन शिकारियों रवि, मनोज और मुकेश(तीनों की उम्र 22 से 24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक इनके कब्जे से तीन मोरों के शव बरामद किए गए हैं।
सिंह ने बताया कि तीनों अभियुक्तों ने जुर्म कबूल कर लिया है। इनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सिंह ने कहा कि तीनों ने पूछताछ में बताया कि वे पिछले कई साल से इस धंधे में लिप्त हैं। ये पूर्वी उत्तर पदेश, राजस्थान, और उत्तराखंड स्थित अपने ग्राहकों को मोरों के पंख और मांस बेचते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications