तेलंगाना मसले की कांग्रेस ने की समीक्षा

सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि इस उच्चस्तरीय बैठक में कैबिनेट मंत्रियों प्रणब मुखर्जी, ए.के.एंटनी, पी. चिदंबरम और एम. वीरप्पा मोइली के साथ ही सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल शामिल थे।

सूत्रों के अनुसार बैठक में तेलंगाना मसले पर ताजा गतिविधियों की समीक्षा की गई। इसमें आंध्र प्रदेश के सांसदों और विधायकों के इस्तीफे पर भी चर्चा की गई। बैठक में फैसला हुआ कि मोइली इन सांसदों से मिलेंगे और हाईकमान के विचारों से उन्हें अवगत कराएंगे।

इससे पहले अलग तेलंगाना राज्य के गठन की केंद्र सरकार की घोषणा से उपजी स्थिति पर आंध्र प्रदेश से लोकसभा और राज्यसभा के 21 कांग्रेस सदस्यों ने सोनिया गांधी से 10,जनपथ स्थित उनके निवास पर मुलाकात की।

सांसद के.एस.राव ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होगा।

उन्होंने कहा, "उन्होंने कहा कि विधानसभा में अलग तेलंगाना राज्य की मांग के लिए एक प्रस्ताव तैयार करने से पहले रायलसीमा और आंध्र इलाके के सभी कांग्रेस विधायकों और सांसदों के विचारों को देखा जाएगा।"

अंकापल्ली से सांसद सब्बम हरी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने उनकी बात बहुत धैर्यपूर्वक सुनी।

केंद्र सरकारा की अचानक घोषणा से परेशान आंध्र प्रदेश के पार्टी सांसदों को आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर कोई अन्याय नहीं होगा और सभी वर्गो के दृष्टिकोणों का ख्याल रखा जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+